छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर यानी आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से विभाग के 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई जिला आबकारी अधिकारियों, सहायक आयुक्तों, उप निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादला प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक के लिए किया गया है।

आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, कवर्धा, बलरामपुर, बेमेतरा, बालोद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त आबकारी, उप निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




