देश

बीजेपी ने UCC को बताया अगला कदम, वीडियो में गिनाई उपलब्धियां..

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए बीजेपी से साफ बताया है कि अब यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) की बारी है। वीडियो में बीजेपी ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के फैसलों और उपलब्धियों के बारे में बताया है।

Advertisement

इसमें संसद से वक्फ बिल का पास होना, अमेरिका से 26/11 के आरोपी तुहव्वर राणा को भारत लाए जाना, जमीन मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ आदि शामिल है। पोस्ट में बीजेपी ने बताया है कि अभी तो यात्रा की शुरुआत हुई है।

Advertisement

 

एक मिनट छह सेकंड लंबे इस वीडियो की शुरुआत में कहा गया कि उन्होंने (विपक्ष) कहा कि मोदी 3.0 कार्यकाल कमजोर होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी शामिल की गई है।

 

वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि मोदी सरकार को जनमत नहीं है और यह सरकार कभी भी गिर सकती है। इसके बाद पीएम मोदी की एंट्री होती है और फिर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों के बारे में बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button