छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस : लाल किले पर देखने को मिलेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराएं और रामनामी संस्कृति….

Advertisement

रायपुर – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस साल भारत पर्व की थीम “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” पर आधारित है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय परंपराओं, रामनामी समुदाय की विशेषताओं, और प्रकृति के साथ उनके गहरे आध्यात्मिक संबंध को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। झांकी में छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को ऐसे दर्शाया गया है, मानो यह जीवंत हो उठी हो।

यह झांकी न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करती है, बल्कि पूरे देश को भारतीय परंपराओं और विकास की कहानी से जोड़ती है।

Related Articles

Back to top button