बिलासपुर

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर, सीसीएन लोकस्वर कार्यालय में भोग भंडारे का हुआ आयोजन…..

बिलासपुर – देश दुनिया में 22 जनवरी को भगवान राम के नाम का डंका बज गया। पिछले कुछ समय से अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर को देशभर में त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया गया। पूजा पाठ के बाद जगह देशभर में भोग भंडारा का आयोजन किया गया।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में भी हर जगह यही उत्साह दिखाई दिया। बिलासपुर शहर के सीसीएन कार्यालय में भी भोग भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर से लेकर शाम तक यहां आने जाने वाले राहगीरों को प्रसाद बांटा जाता रहा। उत्साह में झूमे श्रद्धालु हर एक भक्तों तक भंडारा पहुंचे यह प्रयास करते रहे। बड़ी संख्या में यहां आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री राम के जयकरे लगाए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button