देश

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन, हैदराबाद के अस्‍पताल में चल रहा था इलाज..

Advertisement

ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद तेलंगाना में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Advertisement

हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव की मृत्‍यु हो गई। उन्होंने सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली। रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कई सौ एकड़ में फैली हुई है, जहां अबतक हजारों फिल्‍मों की शूटिंग हो चुकी है।

तेलंगाना भाजपा प्रमुख और पार्टी सांसद जी किशन रेड्डी ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्‍होंने एक्‍स पोस्‍ट में कहा, रामोजी राव गारू के निधन से दुखी हूं। तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उनका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button