छत्तीसगढ़

अवध में विराजे रामलला… PM मोदी ने की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, आसमान से पुष्प वर्षा

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं। इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया। फिर पूजा शुरू की। पीएम ने ही रामलला के आंख से पट्टी खोली और हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

नागर शैली में तैयार हुए राम मंदिर 380 लंबा (पूर्व-पश्चिम), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है। खास बात है कि यह 392 स्तंभों पर टिका है और यहां 44 दरवाजे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button