बिलासपुर

बिलासपुर में बारिश का कहर, शहरभर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिलासपुर में मानसून की तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। रातभर हुई झमाझम बारिश से शहर के कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।

Advertisement

बारिश इतनी तेज रही कि नाले उफान पर आ गए और उनका पानी सड़कों पर बहने लगा। कई निचले इलाकों में घरों के बाहर और अंदर तक पानी पहुंच गया। जलभराव के कारण लोग पूरी रात परेशान रहे और कई परिवारों को घरों से पानी निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement

लगातार बारिश का असर बिजली और पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर जलमग्न होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button