बिलासपुर

जगन्नाथ रथयात्रा पर रेलवे की सौगात, गोंदिया-पुरी स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

(भूपेंद्र सिंह राठौर ) : बिलासपुर – भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोंदिया और पुरी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन चार-चार फेरों में दोनों दिशाओं से संचालित होगी और छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Advertisement

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08801 गोंदिया से पुरी के लिए 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 08802 पुरी से गोंदिया के लिए 3, 10, 17 और 30 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे चलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खारीयार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 10 शयनयान, 3 थर्ड एसी और 2 सेकेंड एसी कोच शामिल हैं।

 

रेलवे ने श्रद्धालुओं से समय रहते टिकट आरक्षित कराने और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी। रेलवे को उम्मीद है कि इससे हजारों यात्रियों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आसान और आरामदायक सफर मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button