छत्तीसगढ़

राहुल गांधी भी रामलला का दर्शन करने जाएंगे अयोध्या, कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में बने माहौल को कांग्रेस आस्था का विषय मान रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से समय मिलते ही राहुल गांधी भी अयोध्या जरूर जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि मोदी-योगी सरकार ने इसे राजनीति का मुद्दा बना दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बुन्देलखंड जोन के कार्यकर्ताओं के संवाद में अविनाश बोल रहे थे।

Advertisement
Advertisement

फूलबाग स्थित यूनियन क्लब में शुक्रवार को आयोजित 13 जनपदों के कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से है। हमारा मकसद यह है कि बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत हो। इसके लिए हर एक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को यूपी में आएगी। यात्रा का भव्य स्वागत होगा। समय मिलने पर वह अयोध्या भी जाएंगे। अविनाश पांडेय ने कहा कि जमीन से लेकर पाताल तक मोदी सरकार बेचने में लगी है। देश की जनता सबकुछ जानती और समझती है, अब कोई भी जुमलेबाजी नहीं चलेगी है। युवाओं और किसानों से किए वादों और रुपये की ऐतिहासिक गिरावट से ध्यान हटाने के लिए हिन्दुत्व का मुद्दा बनाया जा रहा है।

Advertisement

अयोध्या हम भी गए पर प्रचार नहीं किया
अविनाश पांडेय ने कहा कि अयोध्या में मेरे साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम नेता गए। बिना किसी शोर-शराबा व प्रचार के हम सभी रामलला के दर्शन कर वापस आ गए। बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि धर्म व आस्था का प्रचार करने वाले जनता को बेवकूफ समझना छोड़ दें।

सीट न छोड़ने की कर डाली मांग
कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने कानपुर व अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को ही चुनाव लड़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा पिछले चुनाव में पार्टी से काफी पीछे रही, इसलिए इस बार भी पार्टी ही मैदान में उतरे। कानपुर में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं आने पर कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई।

एकजुट होकर चुनावी समर में उतरें
राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी समर में उतरने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी लड़ेगी। इसलिए सभी को सिर्फ पार्टी का कार्य करना होगा। इशारों-इशारों में गुटबाजी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने की भी चेतावनी दी गई। प्रदेश प्रभारी समेत सभी वरिष्ठ नेता दिवगंत पूर्व पार्षद अशोक तिवारी व दक्षिण जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण भारती के परिजनों से मिलने उनके आवास भी गए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button