जांजगीर-चाम्पा

अप्रवासियों की एंट्री पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी ने ली होटल-लॉज संचालकों की बैठक

जांजगीर-चांपा जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने होटल और लॉज संचालकों की बैठक ली। बैठक में बाहरी और अप्रवासी व्यक्तियों के ठहराव को लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Advertisement

पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने सभी होटल और लॉज संचालकों को निर्देश दिया कि होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति का वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए और उसका सत्यापन किया जाए। साथ ही सभी आगंतुकों का पूरा विवरण होटल रजिस्टर में सही और अद्यतन रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

एसपी ने कहा कि यदि किसी होटल में कोई संदिग्ध व्यक्ति ठहरता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम 94791-93199 या टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें।

 

बैठक में होटल संचालकों को बाहरी व्यक्तियों के ठहरने की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस का कहना है कि होटल संचालकों का सहयोग अपराधों की रोकथाम और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।बैठक में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित जिले के होटल और लॉज संचालक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button