बिलासपुर

नए साल का जश्न मनाने वालो पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर…..

(आशीष मौर्य/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के लोग नए साल के जश्न की तैयारियो में जुटे है,  होटल, पिकनिक स्पाट सहित शहर की पॉश कॉलोनियों और मोहल्लो में देर रात तक पार्टियाँ होंगी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लगा है, अश्लील डांस, शराबखोरी और हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी नज़र रखेगी
 
क्या बच्चे.. क्या बूढ़े और जवान सभी पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारी में लगे हुए है, सभी ने अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रखी है, शहर के होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को  में तो नए साल के स्वागत कार्यक्रम के लिए बाहर से भी कलाकार बुलाये ही जा रहे है, लोग अपने मोहल्ले, कालोनियों में भी न्यू ईयर पार्टी मनाने की तैयारी पूरी कर चुके है,  न्यू ईयर पार्टी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और वे अपने दोस्तो व परिवार के साथ नए साल का स्वागत करने तैयारी कर रहे है।

Advertisement


 
इधर नए साल को लेकर शहर में देर रात तक चलने वाली पार्टी, शराब पीकर हुडदंग करने, यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा गया है, और 12 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है, तीनो जोन के अलावा महत्व्पूर्ण चौक-चौराहों पर पुलिस व यातायात के अधिकारी/कर्मचारी समेत 200 पुलिस बल तैनात रहेंगे। ताकि अश्लीलता, शराबखोरी और असामाजिक तत्वो पर नकेल कसा जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोजको को  समय का ध्यान रखने शख्त हिदायत दी गयी है।

Advertisement

नए साल के लिए जहाँ लोगो ने जश्न की पूरी तैयारी कर रखी है, तो पुलिस भी असामाजिक तत्वो पर लगाम कसने तैयारी में है, और नियमो का उल्लंघन करने वालो को सबक सिखाएगी…

Related Articles

Back to top button