छत्तीसगढ़

अंधे क़त्ल कि गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया,सौतेली माँ ने सौतेले पुत्र को उतरा मौत के घाट, आरोपी गिरफ़्तार..

Advertisement

(आशीष मौर्य) बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फादहाखार जंगल मे मिली युवक के लाश के मामले में,  ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी हेमलता साहू का उसके सौतेले बेटे रवि साहू से आए दिन विवाद होता था, जिससे उसकी सौतेली मां हेमलता परेशान थी.

Advertisement

उसने अपने नाबालिक भाइयों के साथ मिलकर अपने सौतेले बेटे रवि की हत्या की साजिश रची. चापा क्षेत्र में रवि की हत्या करने के बाद, उसके लाश को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मे लाकर बोरी में छुपाया और उसे जला दिया गया.

मृतक

अज्ञात लाश की सूचना पर  सिरगिट्टी पुलिस ने जब सब का पंचनामा किया तो उसके जेब से ऐसा साक्षय  मिला, जिससे पुलिस आरोपी तक जा पहुंची.  पुलिस ने मामले में सौतेली मां हेमलता साहू, और उसके दोनों नाबालिक बेटों का आरोपी बनाया है.

साथी घटना में लाश को जिस गाड़ी में लाया गया था,  इस वाहन को भी पुलिस ने जप्त किया है और चालक सुनील यादव को भी आरोपी बनाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button