जशपुर

अपहृत युवक को पुलिस ने बचाया, लूटी गई बोलेरो के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले की बगीचा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण और लूट के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजपुर, बलरामपुर से अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई बोलेरो को भी बरामद कर लिया है।

Advertisement

घटना 24 फरवरी की रात की है, जब परबिल भगत अपने दोस्त सुबिल कुमार भगत के साथ महदेवडांड, बगीचा में एक क्रिकेट मैच देखने गया था। रात में शौच के लिए वह महुआडीह गया और जब वह लौटा तो देखा कि उसका दोस्त परबिल भगत और उसकी बोलेरो (JH01CR 5277) वहां नहीं थी। बार-बार कॉल करने पर आखिरकार परबिल भगत ने फोन उठाया और बताया कि घुघरी गांव के तीन युवकों ने उसे चोर बताकर पीटा और जबरन बोलेरो में बैठाकर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

Advertisement

जैसे ही यह सूचना बगीचा पुलिस को मिली, थाना प्रभारी आर. एस. पैंकरा और उनकी टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया गया और राजपुर, बलरामपुर में घेराबंदी कर अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ाया गया। पुलिस ने लूटी गई बोलेरो को भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

1. अतुल एक्का (26)
2. शाहिद कुजूर (24)
3. सचिन टोप्पो (26)

तीनों आरोपी ग्राम घुघरी, थाना बगीचा, जिला जशपुर के निवासी हैं। इनके खिलाफ बगीचा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4)(6), 140(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button