रायपुर
जुए की महफिल पर पुलिस छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार, 43,400 रुपये नकद और ताश जब्त.

रायपुर – गंज थाना क्षेत्र के अरिहंत कॉम्पलेक्स के पास जुआ खेलते 6 जुआरियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकद 43,400 रुपये और ताशपत्तियां जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। जुए और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना पर छापा मारा गया था।
गिरफ्तार आरोपी:
- नरेश मिश्रा (गंज)
- प्रीतम साहू (गुढ़ियारी)
- कृष्ण शर्मा (सरस्वती नगर)
- धीरज साहू (पंडरी)
- तुलसी देवांगन (गुढ़ियारी)
- तरुण देवांगन (गुढ़ियारी)
कार्रवाई में निरीक्षक भावेश गौतम, निरीक्षक परेश पाण्डेय और अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।




