जशपुर

पुलिस ने 150 करोड़ की ठगी का किया पर्दाफाश, बंटी-बबली स्टाइल में करते थे ठगी…..

जशपुर पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल ठगी मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। 150 करोड़ रुपए से अधिक की अंतरराज्यीय धोखाधड़ी में लिप्त ‘बंटी-बबली’ स्टाइल के दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में जशपुर पुलिस ने ऐसी रणनीति अपनाई जो किसी थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसी लगती है।

Advertisement

पत्थलगांव के एक व्यापारी से राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर 5.70 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। जांच में सामने आया कि यह कोई साधारण ठगी नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित रैकेट था, जो देश के 15 राज्यों में एक्टिव था।

Advertisement

मुख्य आरोपी रत्नाकर उपाध्याय और अनिता उपाध्याय खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताकर लोगों को CSR फंड से बड़ा ऑर्डर दिलवाने का झांसा देते थे। दिल्ली में इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने खुद को मंत्रालय का अफसर बताया और एक मॉडल को असिस्टेंट बनाकर होटल ताज में जाल बिछाया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला तक कर दिया, लेकिन एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश जायसवाल ने बहादुरी से गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 150 करोड़ से अधिक की ठगी की है। रत्नाकर के पास 40 करोड़ की संपत्ति, 24 फ्लैट और 2.5 करोड़ की रेंज रोवर होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। IG रेंज दीपक झा ने पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button