देश

पीएम मोदी के वीडियो ने इंस्टाग्राम पर बनाया 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे वाली मांग को लेकर है। लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वीडियो मैसेज के जरिए GenZ से डायरेक्ट संवाद किया है। 24 घंटे में पीएम मोदी का ये दूसरा वीडियो मैसेज है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए लोगों का और खासकर GenZ को थैंक्यू कहा। वहीं PM मोदी के पहले वीडियो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

Advertisement

जान लें कि इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को जो वीडियो मैसेज जारी किया था, उसने सोशल मीडिया पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पीएम के इस वीडियो को 24 घंटे में 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। ये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पीएम के वीडियो को 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर 303 मिलियन व्यूज मिले। इससे पहले का वर्ल्ड रिकॉर्ड 300 मिलियन का था, जो Streamer IShowSpeed ने बनाया था। खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के गुरुवार वाले वीडियो को 322 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Advertisement

https://www.instagram.com/reel/DbJSbtII9aa/?igsh=ZGJpMGF3bjF1MGJy

गौरतलब है कि 24 घंटे से भी कम समय में पीएम मोदी ने दूसरी बार देश के GenZ से संवाद किया और इस बार भी उन्होंने वही मीडियम चुना, जिस मीडियम पर आज के युवा सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, स्क्रॉल करते हैं। शुक्रवार रात को करीब 11 बजे पीएम मोदी ने ये दूसरा वीडियो इंस्टाग्राम पर GenZ स्टाइल में शेयर किया, जिसमें उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो पर जिस तरह रिस्पॉन्स और पॉजिटिव सजेशंस मिले, उसके लिए GenZ को थैंक्यू कहा।

Related Articles

Back to top button