देश

पीएम मोदी नाइजीरिया में “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से हुए सम्मानित….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबुजा में नाइजीरिया के सर्वोच सम्मान “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से नवाजा गया है। यह उन्हें किसी दूसरे देश से मिलने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार नाइजीरिया की ओर से प्रदान किया जाएगा। नाइजीरिया का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री दुनिया की दूसरी बड़ी हस्ती होंगे। इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं, जिन्हें 1969 में नाइजीरिया ने इस सम्मान से नवाजा था।

Advertisement

इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। जो कि किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा। इससे पहले फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button