छत्तीसगढ़

क्लास के छत का प्लास्टर गिरा….बाल-बाल बचे बच्चें

कवर्धा ब्लॉक के बहरमुड़ा शासकीय मिडिल स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे, तभी छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत ये रही कि घटना में बच्चे बाल-बाल बच गए और उन्हें चोट नहीं आई। फिलहाल सभी बच्चों को कक्षा के बाहर निकाल लिया गया है।

Advertisement

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बहरमुड़ा गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में रोजाना की तरह बच्चे पढ़ने के लिए आए थे। यहां क्लास में 30 बच्चे पढ़ रहे थे, तभी कुछ बच्चों के सिर पर रेत गिरने लगी। उन्होंने तुरंत टीचर को बताया। शिक्षक मे तत्काल सभी बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला। जैसे ही बच्चे क्लास से बाहर निकले, करीब 10 फीट एरिया की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button