खेल

पेरिस ओलंपिक 2024 : सीजन बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल में नीरज चोपड़ा

आज पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन है। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने मंगलवार को ग्रुप-बी क्वॉलिफिकेशन राउंड में 89.34 का थ्रो किया। उन्होंने पहले प्रयास में ही गर्दा उड़ा दिया। फाइनल आठ अगस्त को आयोजित होगा। इस बार गोल्ड मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद नीरज से है। उन्होंने टोक्यो में गोल्ड जीता था।

Advertisement

पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में जापानी की युई सुसाकी को मात दी। सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। वहीं, भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में उतरेगी। भारत जर्मनी को हराकर फाइनल में एंट्री करना चाहेगा। भारत ने हॉकी में आखिरी बार गोल्ड 1980 में जीता था। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अभी तक कुल तीन ब्रॉन्ज जीते हैं, जो निशानेबाजी में आए हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button