छत्तीसगढ़

दारू बेचने वाले कोचीयो का विरोध करना महिलाओं को महँगा पड़ा,कोचीयो ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां से पीटा,वीडियो हुआ वायरल

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक / जयेंद्र गोले) : बिलासपुर पुलिस नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. लेकिन थाना स्तर पर कई ऐसे कोचीये हैं जो सेटिंग करके खुलेआम शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं.

Advertisement

मंगला धुरीपारा के वार्ड क्रमांक 13 मे शराब का अवैध कारोबार करने वाले आदि सिंगरौल विजय ध्रुव और अन्य लोगों का विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां से पीटा, जिसके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो गया.

नशा का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी जमकर पिटाई कर दी. आकर्षित महिलाओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर इसका विरोध किया. दरअसल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण वे बेधड़क शराब की अवैध बिक्री क्षेत्र में कर रहे हैं.

करीब 50 की संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में यह आदतन अपराधी शराब की अवैध तरीके से बिक्री कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है.

मामले में महिलाओं ने क्षेत्र में शराब की बिक्री करने वाले आदि सिंगरौल विजय ध्रुव और अन्य साथीयो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button