बिलासपुर

भगवान के वेश में पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साथ लगाई महिला की आपत्तिजनक तस्वीर, सनातनी हिन्दू समाज के लोगो ने मामला दर्ज कराने दिया ज्ञापन….

Advertisement

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – भगवान श्री राम एवं भगवान श्री लक्ष्मण के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह को प्रस्तुत करना एवं बीच मे महिला की नग्न तस्वीर लगाकर, इसे मणिपुर हिंसा से जोड़ने का प्रयास कर सोशल मीडिया में अपलोड किया गया इस मामले में सनातनी हिन्दू समाज के लोगो ने कहा – धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने की कोशिश की गई हैं जिसकी शिकायत हमने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई हैं।

फ़ोटो सूर्य कश्यप बिलासपुर निवासी के द्वारा अपलोड किया गया था। इसके द्वारा इस तरह की घटिया हरकत हमेशा की जाती है, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की गई है, और एफआईआर की मांग की गई हैं।

आवेदक के तौर पर सनातनी हिन्दू समाज से मुकेश कश्यप, प्रिंस वर्मा , अभिषेक सिंह, अभिषेक गौतम , रवि कश्यप, गोपाल साहू , अरुण कश्यप, राजा पाण्डेय एवम अन्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button