बिलासपुर

अब सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज : बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

 

Advertisement

बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को अब बेहतर और त्वरित इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार की “सड़क दुर्घटना प्रकरणों का नगदी रहित उपचार स्कीम 2025” को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है, जिसके तहत किसी भी मोटर वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नामांकित अस्पतालों में 7 दिनों तक इलाज मिलेगा और इसका खर्च सीधे योजना से वहन किया जाएगा।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर आमजन को इस नई योजना की जानकारी देने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक कर रही है।

इस योजना के तहत कोई भी सड़क दुर्घटना पीड़ित नामित अस्पताल में 1.5 लाख तक का इलाज नगद भुगतान के बिना प्राप्त कर सकता है। यदि किसी दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत इलाज की आवश्यकता है, तो उसे किसी भी नाम निर्दिष्ट ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल में ले जाया जा सकता है।

राज्य सड़क सुरक्षा परिषद को स्कीम का नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो अस्पतालों के पैनल, भुगतान प्रक्रिया, तकनीकी पोर्टल और शिकायत निवारण प्रणाली को नियंत्रित करेगी।यातायात पुलिस बिलासपुर लगातार सड़क हादसे वाले स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कर रही है, साथ ही कानून उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। आम नागरिक

Related Articles

Back to top button