छत्तीसगढ़

दुर्घटना में दिवंगत आरक्षक के नॉमिनी को मिला 1 करोड़ का बीमा क्लेम, एसएसपी ने सौंपा चेक

 

Advertisement

दुर्ग से एक संवेदनशील खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पुलिस आरक्षक उपेन्द्र कुमार तिवारी की माताजी को पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ रुपए का बीमा दावा चेक सौंपा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल और शाखा प्रबंधक राहुल मोदी द्वारा चेक सौंपते हुए दृश्य।

Advertisement

आरक्षक क्र.1724 उपेन्द्र कुमार तिवारी, जिला दुर्ग में पुलिस विभाग में कार्यरत थे, जिनका 26 दिसंबर 2024 को एक सड़क दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत एक विशेष समझौता (MOU) किया गया है, जिसके अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए तक की बीमा राशि दी जाती है।

20 जून 2025 को, आरक्षक की नामिनी एवं उनकी माता चंद्रकांति तिवारी को यह राशि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल और एसबीआई के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान की गई। एसएसपी दुर्ग ने दिवंगत आरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह योजना पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति एक महत्वपूर्ण सहयोग है।

Related Articles

Back to top button