छत्तीसगढ़

जातीय जनगणना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान : कहा, “बीजेपी करती है, कांग्रेस सिर्फ बातें करती थी”

रायपुर – जातीय जनगणना को लेकर सियासत गर्म है। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कह रही है कि सिर्फ घोषणा कर दी गई है, लेकिन अब तक इसका प्रारूप तैयार नहीं हुआ है।

Advertisement

इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया है कि जातीय जनगणना जरूर होगी और भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है।विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ जातीय जनगणना की बात करती थी, लेकिन उसे पूरा करने का साहस नहीं था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तव में साहस दिखाया है।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button