बिलासपुर

सकर्रा में नई उप तहसील घोषित, 25 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

बिलासपुर जिले के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर! सकरी तहसील के अंतर्गत सकर्रा में उप तहसील की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। विधायक धरमजीत सिंह के प्रयासों से यह उप तहसील स्वीकृत हुई है। इस फैसले से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को अब तहसील कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।बिलासपुर जिले की सकरी तहसील के अंतर्गत सकर्रा में अब उप तहसील की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रशासन के इस फैसले से 7 पटवारी हलकों के 25 गांवों के हजारों किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

अब तक ग्रामीणों को अपने राजस्व और भूमि संबंधी कार्यों के लिए सकरी तहसील तक जाना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि उन्हें आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब, सकर्रा में उप तहसील खुलने से ये समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

Advertisement

सकर्रा उप तहसील के खुलने से स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी और ग्रामीणों को समय पर जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह फैसला किसानों और आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

Related Articles

Back to top button