देश
NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
दरअसल पेपर लीक विवाद के बाद 3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से छात्र नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। अब भारत सरकार की मंजूरी के बाद एनटीए ने री-एग्जाम कराने का फैसला लिया है।
एनटीए की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा पूरे देश में एक साथ आयोजित होगी। परीक्षा रविवार के दिन कराई जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।एनटीए ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों पर नजर बनाए रखें।




