बिलासपुर

बिलासपुर में बिजली व्यवस्था सुधार के लिए बड़ी बैठक….ईडी ने दिए सख्त निर्देश

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बिलासपुर क्षेत्रीय मुख्यालय, तिफरा में आज एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने की।

Advertisement

बैठक में बिलासपुर नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता मौजूद रहे। श्री अम्बस्ट ने भीषण गर्मी के इस दौर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, 33/11 केवी व एलटी लाइन में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने, और विद्युत उपकरणों की मरम्मत में तेजी लाने पर जोर दिया।

ईडी ने निर्देश दिए कि सभी एई और जेई अपने निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निराकरण करें। साथ ही, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को अपने क्षेत्र की सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता पी.आर. साहू, कार्यपालन अभियंता सैय्यद मुख्तार, एच.के. चंद्रा सहित शहर के सभी सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

बिलासपुर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने अब ज़मीनी अमले की जवाबदेही तय कर दी गई है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसका असर उपभोक्ताओं को कैसा दिखता है।

Related Articles

Back to top button