खेल

नए रोल में नजर आएंगे MS धोनी…!सोशल मीडिया पोस्ट कर किया ऐलान

IPL 17 का सीजन शुरू होने में अब कुछ दिनों का ही शेष समय रह गया है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। धोनी ने संकेत दिए हैं कि वो अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं। उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई हैं।

Advertisement

धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘नए सीजन और नई ‘ भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें!’ अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया है कि उनका नया रोल क्या होने वाला है। ऐसे में फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ गया है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। इस टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। ये सभी खिताब चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं। पिछले साल चेन्नई ने अपना पांचवां आईपीएल जीता था और कप्तान धोनी ही थे। इस सीजन भी जब चेन्नई ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी तब धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था।

Advertisement
Advertisement


आईपीएल 2021 से पहले धोनी ने अचानक से एक फैसला लिया था और कहा था कि वह टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन जब टीम को सफलता नहीं मिली तो जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और फिर धोनी दोबारा कप्तान बने थे। इस बार भी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कप्तानी न छोड़ दें या फिर संन्यास का ऐलान कर मेंटॉर के रोल में टीम के साथ जुड़े रहें। धोनी अपने पत्ते आखिरी समय पर खोलते हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया है। वह क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। धोनी किस नए रोल में होंगे ये तो धोनी की बताएंगे या फिर फैंस को 22 मार्च का इंतजार करना होगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button