बिलासपुर

100 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा, धर्मलाल कौशिक ने गमछा पहनाकर किया स्वागत….

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पर बलौदा बाजार आश्रम के संस्थापक डॉ प्रेम प्रकाश शुक्ला एवं किशोर आडवाणी जिला समिति सदस्य के नेतृत्व में आज कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष सीमा यादव एवं उनकी कमेटी के सभी कांग्रेसी महिलाओं द्वारा जिसमें 60 महिलाएं एवं 50 पुरुष भाजपा के विकास कार्यों एवं मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर सराहनीय विकास व अच्छे कार्यों से प्रभु श्री राम का नाम लेकर भाजपा का दामन थामा.

Advertisement
Advertisement

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सबका केसरिया गमछा पहना कर तहे दिल से स्वागत किया और आगे भाजपा के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ यह भी कहा कि आज गर्व का विषय और दिन है कि हमारे देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत सरकार माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया बहुत गर्व का विषय है, पूरे देश को बहुत-बहुत बधाइयां उन्होंने दी, कांग्रेस की नेत्रियों में से मुख्य रूप से वार्ड नंबर 15 की सीमा यादव के नेतृत्व में महिला शक्ति ने भाजपा का दामन थामा और आज से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने की बात कही साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित ज्योतिर्गमय आश्रम बलौदाबाजार के संस्थापक श्री डॉक्टर प्रकाशनंद महाराज, देवेंद्र कौशिक एवं चकरभाठा से जिला कार्य समिति सदस्य किशोर आडवाणी, केशव अडवाणी, एवं शुभम कौशिक, अशोक मोटवानी, रमेश जैसवानी निक्कू शर्मा संतोष साहू गौरव वाधवानी सभी ने विधायक का भी पुष्पगुष से स्वागत किया और जन्मदिन की बधाइयां भी दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button