छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पाँच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने के संकेत भी मिले हैं।

Advertisement

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। बलरामपुर और बीजापुर जिलों में सबसे अधिक वर्षा हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री पेण्ड्रारोड में रहा।

दक्षिण उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण झारखंड के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।अरब सागर से लेकर झारखंड तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है, जिससे नमी युक्त हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं।

25 जून को: प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अगले 2 दिनों के बाद वर्षा की गतिविधियाँ और तेज हो सकती हैं, कई स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात के आसार हैं।बारिश के इस दौर में सावधानी रखें, बिजली गिरने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें।

Related Articles

Back to top button