छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रिय, बारिश और वज्रपात की चेतावनी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज अगले तीन दिनों तक बदला रहेगा। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी जारी रह सकती है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों में भोपालपटनम में सबसे ज़्यादा 52.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। तखतपुर, कोटा, सन्ना, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव में 4 सेंटीमीटर, जबकि लोरमी, कुंडा, रतनपुर और पेंड्रा समेत कई स्थानों पर 2 से 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Advertisement

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मानसून द्रोणिका भी प्रदेश से होकर गुजर रही है।

 

14 सितंबर को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। रायपुर सहित शहरों में आसमान मेघाच्छादित रहेगा और बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में मॉनसून अभी सक्रिय है और फिलहाल बारिश से राहत की संभावना कम है।

Related Articles

Back to top button