गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

शादी समारोह में आई नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

(उज्जवल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में शादी समारोह मे शामिल होने आई नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है,जिसमे आरोपियों ने शादी समारोह से नाबालिग को जबरन बहलाफुसला कर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

Advertisement

जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले मे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.और आगे की जाँच मे जुट गई है। नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का यह पूरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र का है,जहा पर एक गांव से नाबालिग एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी।

Advertisement

उसी दौरान शादी समारोह मे पहुचे गांव के दो युवकों ने नाबालिग को बहलाफुसला कर जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़िता ने ज़ब पूरी आपबीती परिजनों को बतलाई जिसके बाद नाबालिक और परिजन गौरेला थाने पहुंचकर थाने मे शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामले मे एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस जाँच मे गोलू उर्फ मुन्ना मरावी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया जबकि उसका दोस्त शंकर मार्को ने आरोपी को बलात्कार की घटना का अंजाम देने में सहयोग किया था ,, मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मामले में तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से आरोपियों की पतासाजी की और घटना के मुख्य आरोपी मुन्ना मरावी और दूसरा उसके सहयोगी शंकर मार्को को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो आरोपियों को रिमांड में जेल भेज दिया गया है।।

Related Articles

Back to top button