एमसीबी

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 5 ट्रैक्टर जब्त….

(रामप्रसाद गुप्ता) : एमसीबी – जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने खड़गवां और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त वाहनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने खड़गवां के ठग्गांव क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर और रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया। सभी वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए खड़गवां थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

Advertisement

 

वहीं मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो अन्य ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि सभी वाहनों पर खान एवं खनिज अधिनियम और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button