छत्तीसगढ़

थाने में युवक ने लगाई फांसी, लोगों में भड़का आक्रोश, थाने पर हुआ पथराव….

बलरामपुर – शहर में गुरुवार को बवाल मच गया। लोगों ने कोतवाली थाने पर हमला कर दिया है। पुलिस ने आंसू गैसे के गोले छोड़े हैं। दरअसल शहर के कोतवाली थाने के वाशरूम में एक युवक ने फांसी लगा ली। उस युवक को एक मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

Advertisement

बताया जा रहा है कि, थाने में फांसी लगाने की खबर फैलते ही कांग्रेसी पार्टी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। उनके साथ कुछ स्थानीय लोग लगा भी शामिल थे। इन लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा होने लगी। हंगामा बढ़ता ही चला गया।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, थाने में फांसी लगाने वाला युवक एनआरएचएम में चपरासी के पद पर पदस्थ था। मृतक का नाम गुरुचरण मंडल था, वह संतोषीनगर गांव का रहने वाला था। उसके कुछ साथी स्वास्थ्यकर्मी भी कोतवाली थाने पहुंचे थे। वे लोग इस घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। उधर इस बीच मृतक के पिता को भी थाने के अंदर रखा गया था।

कोतवाली थाने के सामने मौजूद भीड़ का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था। थोड़ी ही देर में भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। कोतवाली थाने के सामने मृत युवक के परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसी झड़प में पुलिस थाने की रेलिंग टूट गई।

Related Articles

Back to top button