देश

बड़ा हादसा…..फार्मा यूनिट में हुए भीषण विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत, 50 घायल

आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। अनकापल्ली जिले में बुधवार को एक फार्मा यूनिट में रिएक्टर विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। अचुतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में दवा कंपनी एसिएंटिया में लंच ब्रेक के दौरान यह विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि लंच ब्रेक के दौरान कंपनी परिसर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए बाहर भागे।

Advertisement

आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ, दमकल कर्मियों और पुलिस ने इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को बचाया। घायलों को अनकापल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। विस्फोट के वक्त कंपनी में लगभग 300 कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button