होली पर भी खुलेंगी शराब दुकान, हुड़दंगियों से निपटने पुलिस की तैयारी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में इस बार होली पर शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए होली के दिन शराब दुकानों को खुला रखने का फैसला किया है। यानी अब होली के दिन पहले से शराब खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होगी। अब तक प्रदेश में होली के दिन शराब दुकानें बंद रहती थीं और इसे ड्राई डे घोषित किया जाता था।
लेकिन इस वर्ष सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में बदलाव करते हुए सात ड्राई डे में से तीन दिन समाप्त कर दिए हैं। जिनमें मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस और होली का दिन शामिल है। पहले होली की पूर्व संध्या पर लोग पहले से शराब खरीदकर रखते थे। कई जगहों पर पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जाती थी और होली के दिन ले जाने पर कार्रवाई की आशंका बनी रहती थी।
लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हर साल होली के दिन कई लोग एक-दूसरे से फोन कर ‘एक-दो पैग बचे हैं क्या?’ पूछते नजर आते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जिसे भी जरूरत होगी, वह सीधे दुकान जाकर खरीद सकेगा। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और नशे में हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




