छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत…..

Advertisement

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के आखिरी दौर में आज वोटों की गिनती हुई। रायपुर के विधायक और लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सर्वाधिक वोटों से जीत का इतिहास बना दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोट से हराया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ में जीत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

Advertisement

रायपुर लोकसभा के लिए विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बीजेपी द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही यह चर्चा सर्वत्र थी कि बृजमोहन अग्रवाल का चुनाव जीतना तो तय है,

अब देखना है कि वे कितने मतों के अंतर से जीतते हैं। आज चुनाव का परिणाम आ गया है और बृजमोहन अग्रवाल ने 5 लाख 75 हजार 285 से भी अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक हुए किसी भी लोकसभा चुनाव में जीत का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button