केजरीवाल की 15 गारंटियांसरकार बनते ही महिलाओं को 2100 रुपए, यमुना की सफाई

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मैनिफेस्टो जारी करते हुए कई कहा है कि आज हम ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम 15 गारंटी जारी कर रही है जो अगले पांच साल के अंदर पूरी की जाएंगी।
केजरीवाल ने कहा, हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। तो मैंने अपनी पूरी टीम प्लान बना रही है कि कैसे रोजगार दिया जाएगा।
केजरीवाल ने वादा किया कि हर महिला को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद जल्द से जल्द योजना लागू की जाएगी।
वहीं सभी बुजुर्गों को अच्छे से अच्छा इलाज करवाए जाने का वादा किया गया है और जिसमें खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।
सरकार बनने के बाद सभी लोगों के गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगली तीन गारंटी हमने 2020 में भी की थी। 2020 में मैंने कहा था हर घर से हर घर में 24 घंटे पानी का इंतजाम करेंगे और साफ पानी का इंतजाम करेंगे।मैं स्वीकार कर रहा हूं कि यह तीन काम हम नहीं कर पाए। लेकिन यह तीनों काम मेरा सपना है तो अगले पांच साल में ये तीनों काम हम पूरा करेंगे। हर घर 24 घंटे साफ पानी, यमुना को साफ करना और दिल्ली की सड़कों को शानदार बनाना। इसके लिए हमारे पास फंड भी है और इसके लिए हमारे पास पूरा प्लान भी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम नहीं चाहते कि कोई भी दलित बच्चों का सपना पैसे की कमी के कारण पूरा ना हो तो यह हम ऐलान कर रहे हैं कि डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना लागू की जाएगी दलित समाज का कोई भी बच्चा विदेश के किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले ले, उसका सारा पढ़ाई का आने का जाने का रहने का खाने का पीने का खर्चा दिल्ली सरकार भेजेगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगली गारंटी छात्रों के लिए। चाहे कॉलेज के स्टूडेंट हो चाहे स्कूल के स्टूडेंट हों, जैसे महिलाओं को फ्री बस का सफर देते हैं ऐसे ही छात्रों को फ्री बस का सफर दिया जाएगा और दिल्ली मेट्रो में उनका 50 फीसदी कंसेशन दिया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर महीने पंडितों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।




