खेल

अंडर-19 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 201 रनों से रौंदा..

भारत ने अंडर-19 विश्व कप में आयरलैंड को 201 रनों से हरा दिया है। भारत की विश्व कप में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को हराया था। उदय सहारन के नेतृत्व में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान के शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 301 रन बनाए, इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 100 रन ही बना सकी। भारत के लिए नमन तिवारी ने चार और सौम्य पांडे ने तीन विकेट लिए।

Advertisement

302 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। पहला विकेट 22 के स्कोर पर गिरा। जार्डन ने 11 और रेयान ने 13 रन बनाए। हिलटन 9 और कप्तान रोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। स्कॉट ने 2 और मैकडारा ने तीन रन बनाए। आयरलैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। रिले 15 रन और फिन 7 रन बनाकर आउट हुए। डेनियल 27 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले मुशीर खान के शतक से भारत ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 301 रन बनाए। मुशीर के बड़े भाई सरफराज ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में जिस दिन 161 रन की पारी खेली उसकी दिन उन्होंने हजारों किलोमीटर दूर यहां ब्लोमफोंटेन में 106 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 118 रन बनाए।

Advertisement

मुशीर 66 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली 34 गेंद में शतक तक पहुंचे। उन्होंने कप्तान उदय सहारन (84 गेंद में 75 रन) के साथ 156 रन की साझेदारी की। भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल संभवत: सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी सचिन धास ने अंत में नौ गेंद में 21 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया जो इस मैदान पर अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वोच्च स्कोर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button