खेल

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला दूसरा मेडल….मनु भाकर ने रचा इतिहास

Advertisement

भारत की मनु भाकर ने ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Advertisement

यह मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है. मनु इसके साथ ही ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

मनु भाकर और सरबजोत सिंह का मंगलवार को पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये जिन से मुकाबला हुआ. भारतीय जोड़ी ने इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

Related Articles

Back to top button