खेल
आखिरी लीग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक लगा दी है टीम इंडिया ने दुबई में खेले गए आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया. इसके साथ भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से टक्कर होगी, ये भी कन्फर्म हो गया.
भारतीय टीम सेमीफाइनल में 4 मार्च को वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से दुबई में भिड़ेगी.जबकि दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा.
भारत की जीत में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हीरो बनकर उभरे. वरुण ने न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वरुण ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.




