देश

छठी बार का सांसद हूं, आप हमको सिखाएंगे….’ पप्पू यादव ने किरेन रिजिजू पर साधा निशाना..

Advertisement

लोकसभा में सांसदों के शपथ लेने की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में आज दिनभर कई ऐसे वीडियोज सामने आए जिनसे विवाद हुआ. इसके बाद लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित बयानों और नारों को हटा दिया गया है.

Advertisement

इसी बीच बिहार के पूर्णिया से जीते पप्पू यादव भी शपथ लेने संसद पहुंचे. ऐसे में उन्होंने भी नारेबाजी करने की कोशिश की तो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें रोका.

ऐसे में पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं 6 बार का सांसद हूं. आप मुझे सिखाएंगे?’ शपथ लेने पहुंचे पप्पू यादव गले में #Reneet की तख्ती लटकाए दिखे. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत, ‘प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जोहार बिहार’ से की.

पप्पू यादव ने मैथिली भाषा में शपथ ली. अपनी शपथ के अंत में उन्होंने धन्यवाद बोलते हुए, नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की. साथ ही उन्होंने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की भी मांग वहीं खड़े होकर की. उन्होंने सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद के नारे लगाए. ऐसे में प्रोटेम स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें नारेबाजी रोकने को कहा.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button