देश

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पैसेंजर गाड़ी को मारी टक्कर, 7 की मौत, एक गंभीर

देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की जोरदार टक्कर के बाद वाहन कई फीट तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement

यह हादसा रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित लारी के पास रामगढ़-बोकारो मार्ग पर आधी रात के करीब हुआ। पैसेंजर गाड़ी में ‘ताशा पार्टी’ के सदस्य सवार थे। दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को पहले रामगढ़ सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।

प्रारंभिक जांच में ट्रक के रॉन्ग साइड में आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले कई लोग रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमार्चा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button