बिलासपुर

ओवरब्रिज पर भीषण हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी ओवरब्रिज पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, कोयले से लदा एक ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

Advertisement

हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button