छत्तीसगढ़

अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बिलासपुर-बस्तर समेत कई जिलों में दिखेगा असर

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में व्यापक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई। हालांकि प्रदेश में अब भी मौसमी बारिश सामान्य से 46 प्रतिशत कम है।बारिश के प्रमुख आंकड़ों में बड़े बचेली में 14 सेंटीमीटर, ओरछा और चांपा में 7 सेंटीमीटर, जबकि कोटा, कुटरू, भैरमगढ़, थानखमरिया और बारामकेला में 6 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button