छत्तीसगढ़
बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट में सीएएफ जवान शहीद

बीजापुर जिले में हुए IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि, CAF के जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे हुए थे। इस दौरान धमाका हुआ और ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य जारी है। उसकी सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया है। इसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आने से 19वीं बटालियन सीएएफ का जवान मनोज पुजारी (26) शहीद हो गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है।




