देश

प्राइवेट पार्ट में 90 लाख का सोना छुपाकर अबू धाबी से लाया भारत….ऐसे पकड़ाया

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक हैरान करने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कस्टम विभाग ने अबू धाबी से अपने प्राइवेट पार्ट में एक किलो से अधिक सोना छुपाकर भारत लाए एक यात्री को जयपुर पर पकड़ा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अबू धाबी से जयपुर आए भारत के ही एक यात्री को सोने की तस्करी के मामले में पकड़ा है। उस यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में एक किलो से अधिक सोना छिपा रखा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र खान के रूप में हुई है, जो ब्यावर का रहने वाला है।

Advertisement

कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से अधिक है। अधिकारी ने बताया कि ब्यावर निवासी यात्री महेंद्र खान बुधवार को जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचा था और उसे गोपनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा जांच चौकी पर रोका गया था।

उनके अनुसार संदेह होने पर उसकी एक्स-रे जांच कराने के लिए अदालत से अनुमति ली गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक्स-रे जांच के बाद उसके मलाशय से सोने के तीन कैप्सूल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए शुद्ध सोने का वजन 1121 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 90.12 लाख रुपये है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button