छत्तीसगढ़

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA पर आया बड़ा अपडेट..

Advertisement

होली से ठीक पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, आज गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) को मंजूरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के भत्ते में बड़ा इजाफा होगा।

Advertisement

कितना होगा डीए
सूत्रों ने बिजनेस टुडे टीवी को बताया कि आम चुनावों से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मंजूरी दे सकता है। इस मंजूरी के साथ कर्मचारियों का भत्ता 50 प्रतिशत हो जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय कैबिनेट ने 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया था। यह भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू है।

Advertisement

अब नई बढ़ोतरी के बाद डीए 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक अगर डीए 50 फीसदी तक पहुंच जाता है तो मकान किराया भत्ता यानी HRA में भी बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ोतरी के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के टेक-होम सैलेरी पैकेज में इजाफा तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button