Uncategorized

करोड़ों की ठगी का खुलासा, जमीन–शेयर मार्केट में रकम डबल का झांसा देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमीन की खरीदी–बिक्री और शेयर मार्केट में रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सायबर टीम की सक्रियता से पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement

मामला थाना शिवरीनारायण क्षेत्र का है। प्रार्थी राजेश कुमार साहू ने 14 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में आरोपियों ने जमीन के कारोबार और शेयर मार्केट में निवेश पर 25 माह में ढाई गुना रकम लौटाने का लालच दिया। भरोसे में आकर प्रार्थी ने 30 नवंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 के बीच कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपये जमा कर दिए, जिसे आरोपियों ने छलपूर्वक हड़प लिया।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था। वहीं फरार चल रहे आरोपी उत्तरा कुमार साहू को सायबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के निवेश के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button