देश

पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने  दिया कांग्रेस से इस्तीफा, हुए भाजपा में शामिल..

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिंदल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। चर्चा है कि वह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement

नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। उल्लेखनीय है कि दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनकर लगातार दो बार संसद जा चुके हैं।

Advertisement

जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद दिया।

Advertisement

उन्होंने लिखा, “मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने रविवार शाम ट्वीट किया, ”आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

भाजपा में शामिल होने के बाद जिंदल ने कहा, “आज का दिन मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मुझे गर्व है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हुआ और मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर सकूंगा। मैं पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ सपने में योगदान देना चाहता हूं।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button